भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

BJP विधायक महेश जीना को सत्ता की हनक और गुंडई महंगी पड़ती नजर आ रही है। नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता मामले मे भाजपा विधायक महेश जीना के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार विधायक पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया। नगर निगम चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।