देर रात मुंबई पुलिस की हिरासत में Munawar Faruqui, हुक्का बार पर छापेमारी में पकड़े गए थे कॉमेडियन

मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui भी अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। एल्विश यादव के बाद उन्हें एक केस में हिरासत में लिया गया है। मुनव्वर को हुक्का बार रेड केस में हिरासत में लिया गया। उन्हें 13 अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। जानें क्या है इस मामले का अपडेट।

‘बिग बॉस’ के विनर्स पर लगता है इन दिनों पुलिस की कड़ी नजर है। पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अब मुनव्वर फारूकी पर पुलिस की गाज गिरी है। मगलावर को आधी रात उन्हें पुलिस वहिरासत में लिया गया। मुनव्वर को हुक्का पार्लर रेड (Hookah Bar Raid) केस में हिरासत में लिया गया था।

पुलिस को मिली जानकारी के बाद फोर्ट एरिया में छापेमारी की गई। उन्हें बताया गया था कि टोबैको प्रोडक्ट्स के साथ निकोटीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि बैन है। कुल 4,400 रुपये के नौ हुक्का पॉट्स पाए गए। वहां मौजूद सभी लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें मुनव्वर का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव निकला। इसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।