फिर चुनेंगे कांग्रेस, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए किया बर्खास्‍त।

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद टिकटों को लेकर नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़ा हुआ है। हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी बयानों के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लैंसडौन, यमकेश्‍वर और केदारनाथ तीनों जगह से टिकट की मांग कर रहे थे। हरक रविवार को दिल्‍ली गए थे और उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात को पार्टी ने उन्‍हें छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी बर्खास्‍त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर में कांग्रेस का देने को तैयार हूं, चाहे मुझे टिकट न मिले में फिर भी पूर्ण निष्ठा के साथ कांग्रेस के लिए काम करूंगा, और इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।