बारिश और बर्फबारी से मसूरी धनोल्टी सहित कई राजमार्ग बंद

उत्तराखंड में 24 घंटों से हो रही बारिश से तापमान गिरने के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे जहां बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के चेहरे खिल गए वहीं ठंड में इजाफा होने से पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक ठिठुरन बढ़ गई है। उधर केदारनाथ में 12 से 14 फीट तक बर्फबारी हुई है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है उधर चकराता में भी भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की माने तो बारिश और बर्फबारी अगले 24 घंटे तक जारी रहेगी। साथ ही 28 फरवरी तक बारिश के साथ ही ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ठंड से बचने की हिदायत दी है। बीते दो दिनों से उत्तराखंड के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बर्फबारी हो रही है। इसके साथ उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों व वादियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए सैलानी दूर-दूर से आ रहे हैं। कई मार्ग बंद हो गए है। जगह- जगह यात्री फंस गए है। उन्हे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश व बर्फबारी से चम्बा-मसूरी, गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ-घनसाली और लंबगांव मोटरमार्ग पर आवाजाही ठप
केदारनाथ में हुई 14 फीट तक बर्फबारी, जनजीवन अस्त व्यस्त
कुमाऊं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर हुई बर्फबारी