दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। देहरादून में उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर सफर से पहले ही एंट्री और एग्जिट पॉइंट प्लान करना जरूरी है।
एक्सप्रेस वे पर कार के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा तय है। उल्लंघन करने पर इलेक्ट्रॉनिक कैमरों से चालान किया जा रहा है।
इन 5 गलतियों को न करें नजरअंदाज:
1- एक्सप्रेसवे पर बीच रास्ते में गाड़ी रोकना, यू-टर्न लेना, रिवर्स चलना या गलत दिशा में ड्राइव करना प्रतिबंधित है।
2- राजाजी नेशनल पार्क के पास अनावश्यक हॉर्न न बजाएं और रात में वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहें।
3- दून में प्रवेश पर आशारोड़ी के पास तीव्र ढाल और डाटकाली मंदिर के निकट टनल में वाहन की लाइट ऑन कर बेहद सावधानी से चलें।
4-सफर से पहले गाड़ी की सर्विस, टायर और ईंधन जरूर जांच लें, क्योंकि अभी पेट्रोल पंप और गैराज जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
5-एक्सप्रेस वे पर सफर से पहले टायरों में मानक के अनुसार ही एयर प्रेशर का विशेष ध्यान रखें।
