28 नवंबर को उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन दिवस
17 दिन… 41 ज़िंदगियाँ… और उम्मीद की एक ऐसी लड़ाई, जिसने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि जब हौसले बुलंद हों, तो पहाड़ भी रास्ता दे देते हैं.
28 नवंबर 2023… सिलक्यारा की सुरंग में फँसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पूरा देश सांसें थामकर बैठा था। एक तरफ जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे श्रमिक, तो दूसरी तरफ उन्हें बचाने के लिए दिन-रात जुटी बचाव टीमें।
इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस धैर्य, संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का परिचय दिया, वह संकट के समय नेतृत्व की मिसाल बन गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निरंतर मार्गदर्शन और केंद्र-राज्य के समन्वय से हरसंभव प्रयास किए गए। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञों की सूझबूझ और बचावकर्मियों के अदम्य साहस ने आखिरकार 41 परिवारों की उम्मीदों को फिर से जिंदगी दे दी।
यह सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता नहीं थी, यह मानवता, इच्छाशक्ति और टीमवर्क की ऐतिहासिक जीत थी!
इसी ऐतिहासिक रेस्क्यू की स्मृति और उससे मिली सीख को आत्मसात करने के लिए 28 नवंबर को उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में लगभग 300 स्थानों पर राज्यस्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित कर आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा।
क्योंकि मुख्यमंत्री धामी का संकल्प स्पष्ट है – आपदा के बाद राहत ही नहीं, आपदा से पहले तैयारी भी जरूरी है।
सिलक्यारा की सीख यही है…हर चुनौती के लिए तैयार रहें, हर जिंदगी को बचाने का संकल्प लें।

