CDS बिपिन रावत व कल्याण सिंह को मरणोपरांत सहित 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, गुलाम नबी को पद्म भूषण, 128 होंगे सम्मानित

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है। इस बार यूपी की 13, उत्तराखंड की 4, पंजाब की 4, गोवा की 2 और मणिपुर की 3 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पद्म विभूषण
1. प्रभा अत्रे कला महाराष्ट्र
2. राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
3 जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), सिविल सेवा उत्तराखंड
4. कल्याण सिंह (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले उत्तर प्रदेश

पद्म भूषण
5. गुलाम नबी आजाद, पब्लिक अफेयर्स जम्मू और कश्मीर
6. विक्टर बनर्जी, कला पश्चिम बंगाल
7. गुरमीत बावा (मरणोपरांत), कला पंजाब
8. बुद्धदेव भट्टाचार्जी, सार्वजनिक मामले पश्चिम बंगाल
9. नटराजन चंद्रशेखर, व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
10. कृष्ण एला और मती, सुचित्रा एला (डुओ) व्यापार और उद्योग तेलंगाना
11. मधुर जाफरी, अन्य-पाक संयुक्त राज्य अमेरिका
12. देवेंद्र झाझरिया, खेल राजस्थान
13. राशिद खान, कला उत्तर प्रदेश
14. राजीव महर्षि, सिविल सेवा राजस्थान
15. सत्य नारायण नडेला, व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
16. सुंदरराजन पिचाई, व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
17. साइरस पूनावाला, व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
18. संजय राजाराम (मरणोपरांत), विज्ञान और इंजीनियरिंग मेक्सिको
19 सुश्री प्रतिभा राय, साहित्य और शिक्षा ओडिशा
20 स्वामी सच्चिदानंद, साहित्य और शिक्षा गुजरात
21. वशिष्ठ त्रिपाठी, साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश