लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla का उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया

हरिद्वार में लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भी भेंट किए।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि प्रेम प्रकाश मंडल देशभर में विभिन्न स्थानों पर मानव सेवा का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा निर्धन परिवारों के कल्याण एवं विभिन्न जनहित के कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा की जा रही है। स्वामी भगत जी महाराज तथा प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा अध्यात्म एवं देव परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून सख़्ती से लागू किये गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने यूसीसी लागू कर सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का ऐतिहासिक दायित्व निभाया है.