पकड़े गए ‘Bulli Bai’ और ‘Sulli Deal’ एप्स के दो मुख्य किरदार

‘Bulli Bai’ और ‘Sulli Deal’ एप्स के दो मुख्य किरदार विशाल झा (21) और श्वेता सिंह (18) निकले।

ये कोई आम मोबाईल एप्स नहीं हैं बल्कि ‘Bulli Bai’ और ‘Sulli Deal’ एप्स का काम एक्टिव मुस्लिम महिलाओं को ख़ास तौर से लड़कियों को ऑनलाइन नीलाम करने का था। मतलब आप ऑनलाइन बोली लगा सकते थे मुस्लिम लड़कियों की।

अफ़सोस तो इस बात का ज़्यादा है कि एक औरत की इज़्ज़त को तार-तार करने में एक औरत श्वेता सिंह का भी हाथ है। आरोपी विशाल झा कर्नाटक के एक कॉलेज का इंजीनियरिंग का छात्र है जबकि श्वेता सिंह उत्तराखण्ड के एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के काम की सराहना होनी चाहिए।