दुःखद ख़बर: उत्तराखंड पुलिस जवान आनंद बिष्ट का निधन, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड: बागेश्वर जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी आनन्द सिंह बिष्ट की बिजली का तार ठीक करने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर छत से गिरकर मौत हो गई। जहां समस्त पुलिस विभाग में शोक की लहर है वही परिवार मे कोहराम मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्षांत की रात करीब 11:30 बजे पुलिस लाइन में महिलाओं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी आनंद सिंह बिष्ट (36) पुत्र भगवत सिंह निवासी तिमिलखाल, मासी, जिला अल्मोड़ा बिजली के तार को दुरुस्त करने के लिए छत पर गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वह लकड़ी की मदद से तार को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। इसी दौरान पास के कमरे में रहने वाले पुलिस कर्मी अपने बच्चों को कार्यक्रम से कमरे में लाने के लिए जा रहे थे। उन्होंने जवान को नीचे गिरे देखा और सबको सूचित किया। घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रातभर जवान के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि जिला अस्पताल में पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही किया जाएगा।

कौन थे? आनंद सिंह बिष्ट

मृतक आनंद सिंह बिष्ट 14 दिसंबर 2007 को पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पत्नी रेनू भी पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी एक बेटी है। बताया कि जा रहा है कि घटना के समय पुलिस लाइन के बैडमिंटन हॉल में महिलाओं का वर्षांत कार्यक्रम चल रहा था। सभी महिलाएं और बच्चे वहां जुटे थे। जवान की मौत की खबर सुनते ही उनका परिवार समेत सभी पुलिस कर्मी शोक में डूब गए और नए साल के स्वागत का जश्न मातम में बदल गया।