उत्तराखंड के इस बड़े हिस्से में आज 01 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली

राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में बड़ी दीपावली 31 अक्टूबर गुरुवार को मनाई जा चुकी है। लेकिन, उत्तराखंड के बड़े क्षेत्र में शुक्रवार यानी आज बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। कुमाऊं मंडल के लगभग सभी क्षेत्रों में बड़ी दीपावली शुक्रवार को मनाई जा रही है। यही कारण है कि राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार 01 नवंबर को भी सार्वजानिक अवकाश घोषित किया। पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को दोपहर बाद 03 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुई, जो आज 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट तक जारी रहेगी।
यही कारण है कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के लगभग सभी क्षेत्रों में दीपावली मनाई जा चुकी है, जबकि कुमाऊं मंडल के बड़े हिस्से में दीपों का उत्सव आज मनाया जा रहा है। यह स्थिति दीपावली के 11 दिन बाद मनाई जाने वाली इगास बग्वाल की तिथि को भी देखने को मिल सकती है। वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ही इगास पर सार्वजानिक अवकाश घोषित किया था।