क्या आपने पहले कभी सुना है: गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह

भारत में शादी को सात जन्मों का रिश्ता माना

जाता है। इस वजह से इस दिन को खास बनाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। गुजरात की क्षमा बिंदु आने वाले 11 जून को शादी करने जा रही हैं, लेकिन उनकी ये शादी इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल वडोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से शादी करने जा रही हैं। उनकी इस शादी में रीति रिवाज, फेरे से लेकर पारंपरिक अनुष्ठान तक सब होगा, लेकिन बस दूल्हा नहीं होगा। इसे गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह कहा जा रहा है।

#Gujarat #vadodara