हिमालय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, चमोली में बीआरओ, आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट पर

उत्तराखंड में बदरीनाथ से लेकर नीति घाटी तक भारी हिमपात हुआ है। चमोली से नीति घाटी तक मुख्य सड़क पर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। बीआरओ ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी के चलते चमोली में भारत-चीन सीमा तक जाने वाली मुख्य सड़क दोनों जगह पर बंद हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक माणा पास से लेकर नीती पास तक दोनों क्षेत्र में बर्फबारी के चलते दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ ही बर्फ जम चुकी है, जिसकी वजह से आवाजाही बंद हो चुकी है। हालांकि बर्फ हटाने का काम बीआरओ कर रहा है। बर्फ हटाने का कार्य तेजी से जारी है। मौसम विभाग के द्वारा एक बार फिर 24 घंटे में बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है। बीआरओ लगातार सड़क खोलने के कार्यों में जुटा है। मौसम की खराबी के कारण बीआरओ के मजदूरों और बीआरओ के जवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।